उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से लिखित परीक्षा खत्म करा ली गई है। परीक्षा के बाद से पेपर लीक का मामला गरमा गया है। अभ्यर्थियों द्वारा एग्जाम फिर से कराने की मांग की जा रही है? साथ ही अभ्यर्थी पेपर लीक मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं वही सरकार ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा निरस्त कर दी गई है
उत्तर प्रदेश- CM योगी का बड़ा निर्णय, निरस्त होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023- 06 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित होगी परीक्षा-CM युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई-CM !!
.@Uppolice आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2024
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट
लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त की जाती है- सीएम अगले 6 माह के भीतर दोबारा परीक्षा होगी- सीएम परीक्षाओं की शुचिता से समझौता नहीं कर सकते- CM ‘युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं’
इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा के दौरान कृष्णानगर स्थित एक स्कूल में परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार के पास मिली सवालों के जवाब की पर्ची से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा गई थी । एफआईआर दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर ने भी तहरीर में सुनियोजित तरीके से पेपर लीक होने की बात लिखी थी। वहीं, परीक्षार्थी को सवालों के जवाब व्हाट्सएप पर भेजने वाले आरोपी नीरज को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपी नीरज को प्रश्नों की जानकारी कहां से मिली, यह अहम सवाल अभी तक अनसुलझा है।



0 Comments