क्या यूपी में उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, सपा की गलतफहमी दूर करने पर भी है निशाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, यूपी अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में पार्टी की स्थिति को देखते हुए अपनी ओर से मजबूत दावेदारी करने के अपने निर्णय से पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है। अब सपा और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय लेगा। क्या समाजवादी पार्टी को देगी समर्थन उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है। माना जा रहा है की कांग्रेस को उसके हाथ आईं दो सीटों पर भी भाजपा से हार का डर सता रहा था। इसी के चलते पार्टी ने ऐसा फैसला लिया। अब कांग्रेस इन दोनों सीटों को समाजवादी पार्टी को वापस करने का मन बना चुकी है। पार्टी के सूत्रों के हिसाब से जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। अखिलेश की गलतफहमी दूर करना भी लक्ष्य कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को किन कारणों से सफलता मिली थी, इसको लेकर अखिलेश यादव के मन में कुछ गलतफहमी है। उन्हें लगता है कि उन्होंने जो पीडीए समीकरण बनाया था, वह उनके पक्ष में गया है। जबकि कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी ने संविधान और आरक्षण को लेकर जो माहौल बनाया था, उसके कारण पिछड़े, दलित और मुसलमान कांग्रेस-सपा गठबंधन के साथ आए और उसे जीत मिली। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, लेकिन अखिलेश यादव इस कारण को स्वीकार नहीं करना चाहते। वे जीत का पूरा श्रेय अपने हिस्से में ले जाना चाहते हैं और कांग्रेस को उसकी उचित हिस्सेदारी नहीं देना चाहते। कांग्रेस नेताओं की चिंता है कि यदि इस उपचुनाव में ही वह दबाव में रह जाती है तो 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी सपा उसे इसी तरह बहुत कम सीटों पर निपटाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए वह समय रहते अपनी ताकत को आजमाना चाहती है और सपा से सम्मानजनक समझौता चाहती है जिससे आने वाले समय में भी उसकी स्थिति मजबूत रहे।

Post a Comment

0 Comments