चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से फाटा की ओर जा रहा था। हादसा जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के आसपास हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं।
जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की सूचना के बाद आर्मी, SDRF, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट, मौके पर भेजी जा रहीं टीमें। #Badrinath #HelicopterCrash #Joshimath #Uttarakhand #UttarakhandNews #HelicopterAccident #BreakingNews #RescueOperation #AviationNews @pushkardhami https://t.co/TiQyXM5gBk
जानकारी के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है। उड़ान के दौरान अचानक हेलिकॉप्टर की लोकेशन गायब हो गई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तलाशी अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण अब तक हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिल पाया है।
हेलिकॉप्टर में सवार थे 6 लोग
पैसेंजर मैनिफेस्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे। इनमें पांच यात्री चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व शामिल हैं। वहीं, हेलिकॉप्टर के पायलट की पहचान हिमांशु के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, सभी सवार लोगों की स्थिति को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से फाटा जा रहा था... सर्च ऑपरेशन शुरू #Badrinath #HelicopterCrash #Joshimath #Uttarakhand #UttarakhandNews #HelicopterAccident #BreakingNews #RescueOperation #AviationNews #UttarakhandBreaking @pushkardhami https://t.co/A5TAD2DD7j
— mKhabar (@mKhabarlive) October 30, 2026
खराब मौसम बना रेस्क्यू में बाधा
हादसे की सूचना वाले इलाके में लगातार बारिश और घने बादल छाए हुए हैं। कम दृश्यता के कारण राहत एवं बचाव दल को हेलिकॉप्टर की सटीक लोकेशन तलाशने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अक्टूबर में भी हुई थीं दो हेलिकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग
गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टरों की दो इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें एक घटना रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के कारण हुई थी, जबकि दूसरी घटना टिहरी में तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी।
फिलहाल प्रशासन और बचाव दल की प्राथमिकता हेलिकॉप्टर का मलबा तलाशने और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने की है।
Tag : #Uttarakhand #Joshimath #HelicopterCrash #Badrinath #Phata #Chamoli #HelicopterAccident #SearchOperation #RescueOperation #UttarakhandNews #CharDhamYatra




0 Comments